फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणकोट गांव में मकान ध्वस्त, महिला की मौत

Fri, 13 Sep 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणकोट गांव में इसी मकान में मलबे में दबकर हुई महिला की मौत। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के गणकोट गांव के सैनपाटा तोक में भारी बारिश के बीच एक मकान में मलबा घुसने से महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से गोठ में बंधे मवेशियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में करीब 12 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से मनोज उपाध्याय के मकान में पीछे की ओर से भारी मलबा घुस गया। पुराने मकान के साथ ही मलबा नए मकान के किचन की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में देवकी देवी (70) की दबकर मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतक महिला की बहू और पोता घर से बाहर थे। ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि नए मकान में पिछले माह ही गृहप्रवेश किया गया था। महिला की मौत से परिजन और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। भाजपा नेता विरेंद्र बोहरा ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को अन्यत्र शिफ्ट करने और तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें