फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घर में रखा सारा सामान और नगदी जलकर हुई खाक

Wed, 18 Sep 2024 03:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मुनस्यारी तहसील के पापड़ी गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। यहा रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान में रखा सारा सामान और नगदी जल गई। प्रभावित को खासा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
मुनस्यारी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुनस्यारी तहसील के पापड़ी गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। यहा रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान में रखा सारा सामान और नगदी जल गई। प्रभावित को खासा नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पापड़ी गांव के प्रकाश राम पुत्र हरी राम के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। घर में रखे कपड़े, राशन और नगदी सहित अन्य सामान जल गया। घर में रह रहे लोग बाहर दौड़े, इससे उनकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना में प्रभावित परिवार को नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग; ये है आरोप
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने यूपीसीएल से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं विधायक हरीश धामी ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। यूपीसीएल के एसडीओ गिरीश आर्या ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। टीम को गांव भेजकर शॉर्ट सर्किट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें