मुनस्यारी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी तहसील के पापड़ी गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। यहा रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान में रखा सारा सामान और नगदी जल गई। प्रभावित को खासा नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पापड़ी गांव के प्रकाश राम पुत्र हरी राम के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। घर में रखे कपड़े, राशन और नगदी सहित अन्य सामान जल गया। घर में रह रहे लोग बाहर दौड़े, इससे उनकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना में प्रभावित परिवार को नुकसान झेलना पड़ा है।