फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटमिक्स प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण

Mon, 13 Apr 2015 11:03 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर सतगढ़ के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा लगाए जा रहे हाटमिक्स प्लांट के विरोध में गांव के लोग एकजुट हो गए। लोगों ने प्लांट के पास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और काम बंद करा दिया। सतगढ़ के लोगों का कहना है कि प्लांट लगाने के लिए ऐसे लोगों ने जमीन देने का ऐलान किया था जिनके नाम पर यह जमीन है ही नहीं। गांव के लोगों का कहना है कि हाटमिक्स प्लांट लगने पर पर्यावरण पर असर पड़ेगा और जंगलों में बेशकीमती हरे पेड़ समाप्त हो जाएंगे। जिस स्थान पर प्लांट लगाया गया है वहां पर हराभरा जंगल है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बीआरओ के सहायक अभियंता जोगेंदर सिंह ने लिखित में दे दिया है कि यहां से हाटमिक्स प्लांट हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए डीडीहाट के उपजिलाधिकारी जयभारत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लांट के लिए दी गई जमीन के कागजातों की जांच के बाद बताया कि जिन लोगों ने जमीन देने के लिए अनुबंध किया था उनके नाम पर जमीन नहीं है। लोगों के विरोध को जायज बताते हुए कहा कि इस स्थान से प्लांट हटा दिया जाएगा। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी, यूकेडी नेता चंद्रशेखर कापड़ी, जिला पंचायत सदस्य सचिन सोराड़ी, जगदीश कुमार, जितेंद्र धामी, विद्यासागर कापड़ी आदि थे। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे अफसरों का घेराव भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें