फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण रोकने का मुद्दा उठा

Wed, 24 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूनाकोट क्षेत्र पंचायत की बैठक में झूलाघाट अस्पताल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के साथ ही झूलाघाट लोनिवि विश्राम गृह परिसर में एकत्र अवैध खनन सामग्री को हटाने का मामला उठाया।

ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी एनके भट्ट ने पिछली बैठक में उठे मुद्दों में विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी सदस्यों को दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने झूलाघाट अस्पताल की जमीन पर अराजक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने का मामला उठाया, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदस्यों ने झूलाघाट अस्पताल में तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती करने, सिसौली एएनएम सेंटर में एएनएम की तैनाती करने, उप स्वास्थ्य केंद्र बिनकोट का भवन विभाग को हस्तांतरित करने, आयुर्वेदिक अस्पताल सैल में फर्नीचर और उपकरण उपलब्ध कराने के मामले उठे।
विज्ञापन


इनका समाधान करने के निर्देश दिए गए। सदस्यों ने कई गांवों में पेयजल किल्लत का मामला उठाया। पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि 15 गांवों की पेयजल व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप गुरना सैल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कराया जा रहा है। सदस्यों ने शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही कई सड़कों के निर्माण की मांग सदन में उठाई। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी सदन में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें