फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिंदुओं से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान

Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीलीभीत से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मां पूर्णागिरि सीमा यात्रा का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बूम शारदा घाट पर शारदा आरती की। वक्ताओं ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हिंदुओं से हमेशा आगे रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पीलीभीत से पहुंचे विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बूम शारदा घाट पर आरती के बाद सभा की। सभा को ब्रज प्रांत विहिप के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह और उत्तराखंड प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी ने संबोधित किया। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने और लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, गोरक्षा को लेकर सजग रहने पर जोर दिया। चंपावत जिले के विहिप जिला मंत्री ललित सिंह कुंवर ने बताया कि यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने रात में मां के दर्शन किए और रविवार को लौट गए। यात्रा में करीब 600 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें