फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला अस्पताल में प्रसूताओं के साथ मनाया मातृत्व दिवस

Sun, 10 May 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में खुशियों की सवारी 102 के कर्मियों ने प्रसूताओं के साथ मातृत्व दिवस मनाया। कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को घर छोड़ने से पहले मां को गुलाब का पुष्प भेंट कर नवजात के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने कहा कि जच्चा-बच्चा के साथ मातृत्व दिवस मनाना गौरव की बात है। इस मौके पर खुशियों की सवारी के चालक मनोज चंद्र जोशी, दीपक कुमार, पूरन लाल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मदर्स डे पर टनकपुर में मातृशक्ति ने सफाई अभियान चलाया

टनकपुर (चंपावत)। मदर्स डे पर मातृशक्ति ने भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में वार्ड संख्या 9 में सफाई अभियान चलाया। रविवार को वार्ड के पार्क में सफाई की और पौधों में पानी दिया। मातृशक्ति ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहां सोमा देवी, कमलेश देवी, शिखा देवी, नीलम, कविता कुंवर, पदमा देवी, बबीता देवी, सुनीता, लता, नीरज आदि थे। संवाद
विज्ञापन

10सीपीटी20पी-टनकपुर में मातृ दिवस पर सफाई अभियान चलाती मातृशक्ति। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें