फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा है

Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री कॉलेज में दो दिनी हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थी हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना से सराबोर रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को दो दिनी हिंदी पखवाड़ा के अंतिम दिन हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। इससे पहले 12 सितंबर को निबंध, पोस्टर, मेहंदी प्रतियोगिता हुई। हिंदी दिवस पर कविता, नृत्य, सामूहिक गायन आदि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार ने हिंदी दिवस, डॉ. स्वाति पंत, डॉ. विमल जोशी, डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. ब्रह्मानंद ने हिंदी भाषा के महत्व और वर्तमान समय में उपयोगिता पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. किरन ने हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। हिंदी प्राध्यापक डॉ. निशा ने संचालन किया। पूर्व छात्र मनीष और तुषार ने भी सहभागिता की।
मुख्य निर्णायक प्रोफेसर गोविंद बोरा, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. मीनाक्षी जोशी रहीं। प्राचार्य डॉ. तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें