नीती माणा पहुंचे साइकिलिंग क्लब के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
हिमालयन साइक्लिंग क्लब पिथौरागढ़ ने साइक्लिंग अभियान के तहत माणा और नीती घाटी का भ्रमण किया। इसके तहत दल ने 482 किमी की साइक्लिंग की। अभियान दल में जगदीश भट्ट, दीपक कल्पासी, बीरेंद्र दरियाल, चंद्रमोहन पांडेय, ललित मोहन पंत और नीतेश रावत शामिल थे।
दल के सदस्यों ने बताया कि छह दिनी इस अभियान की शुरुआत गोचर से की गई। इसके बाद कर्णप्रयाग, जोशीमठ होते हुए बदरीनाथ माणा मलारी होते हुए 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत के अंतिम गांव नीति पहुंचे। दल के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान में खराब मौसम, हिमपात और कच्चे रास्ते बाधक बने। इसके बावजूद अभियान सफल रहा।
नीती गांव के प्रधान के अनुसार साइकिल अभियान पर नीती गांव पहुंचने वाला यह पहला दल था। जगदीश भट्ट न बताया कि बाइकिंग की दृष्टि से नीति घाटी में भी काफी संभावनाएं हैं। क्लब हर साल नए रूटों की खोज करता है। इसी के तहत क्लब के सदस्यों ने दारमा घाटी में ढाकर तक साइक्लिंग की। यह दल खारदुंगला लेह, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी साइक्लिंग कर चुका है।