फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलजात्रा, गल्या बल्द रहे आकर्षण का केंद्र

Tue, 30 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
आठूं महोत्सव के दौरान चांचरी गाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांस्कृतिक मंच मुवानी घाटी की ओर से दो दिनी मुवानी आठूं महोत्सव का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने दीप जलाकर किया। हिमालय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर चांचरी और झोड़ा गायन हुआ, जिसमें विधायक चुफाल ने भाग लिया। हिलजात्रा, हिरण चित्तल और गल्या बल्द महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


ठुल खेल में-रावण अवधूत रूप पूजी ग्यो पंच वटिका दे माई जोगी को भिक्षा रावण छलि ले नरहरि, बारह रैंणा भूमिका कोठो मेलो भैंछ की सीता को हरि ले गयो, गाया गया। ठुल खेल का आयोजन किशन सिंह कुंवर ने किया। गोबराड़ी गांव की छलिया टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सूनी, कमतोली, मुवानी, पीपलतड़ गांवों के कलाकारों ने झोड़ा-चांचरी प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। महोत्सव में रमेश बम, संजय लाल वर्मा, बहादुर सिंह कार्की, नवनीत कार्की, राम सिंह राठौर, अमरजीत, चंदन मेहता, कमल दीप बिष्ट, पप्पू पुजारा, मनोज कोहली, रोहित, शंकर, दीपक कार्की सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव का समापन कल जिलाधिकारी एचसी सेमवाल करेंगे।
विज्ञापन


बजेटी में हिलजात्रा आज
पिथौरागढ़। बजेटी में हिलजात्रा का आयोजन बुधवार 31 अगस्त से किया जाएगा, जिसमें हिरन चित्तल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। मेला समिति बजेटी ने बताया कि कार्यक्रम बजेटी हाईस्कूल के खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अध्यक्षता में किया जाएगा। समिति के नवीन सेठी और महेश कुमार ने बताया कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती होंगे।

पुरान में हिलजात्रा 2 सिंतबर को
पिथौरागढ़। पुरान गांव में हिलजात्रा मेला 2 सितंबर को 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। हिलजात्रा मेला समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने बताया कि हिलजात्रा 1 सितंबर रात्रि 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र एकौलिया बल्द और हिरन चित्तल रहेंगे। मेला संयोजक अखिलानंद पुनेठा ने बताया कि मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला एसबीआई शाखा प्रबंधक मनोज कुमार की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें