फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लौंडा मोहना, तेरी मेरी माया देखी दुनिया जलना...

Thu, 22 Oct 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा रहे।
विज्ञापन

कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय के निर्देशन और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कलाकारों ने त्रिजुगी नारायण वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किए। उन्होंने छमला बिरोला हीरा मोती शरीरा के बाद ओ भाना रंगीली भाना की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। लोक गायक प्रदीप कुमार ने अपनी छाया राखिया गणेश जी, लोक गायिका आरती ने लौंडा मोहना, तेरी मेरी माया देखी दुनिया जलना, गायिका अंजली ने धन मेरो पहाड़ गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला कमेटी और मुख्य अतिथि बोहरा ने सभी कलाकारों को राम चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासचिव मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, कैलाश बगौली, आनंद सिंह पुजारी, जगदीश जोशी, संजय फर्त्याल, ईश्वरी लाल साह, पूर्व जिप. सदस्य सुषमा फर्त्याल, सुमन जोशी, पूजा कलखुड़िया, रेखा पुजारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें