बनबसा (चंपावत)। सेना छावनी और आंबेडकर ग्राम फागपुर वाल्मीकि समाज महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाएंगे। कमेटी अध्यक्ष नरेश पाल ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात्रि फागपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर में जागरण होगा। जिसके बाद दूसरे दिन 26 अक्तूबर को दोपहर भंडारा आयोजित किया जाएगा। कमेटी सचिव मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, सूरज पाल, मनोज आदि को सौंपी गई हैं।