फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिन बाद हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, दिल्ली से पहुंचा विमान

Thu, 23 Jul 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार मौसम का साथ मिलने से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो विमान भी दिल्ली से नैनीसैनी पहुंचा। देहरादून मार्ग पर भी विमान सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी मार्ग पर रोजाना हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होती है। वहीं दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। ये हवाई सेवाएं पर्यटकों के साथ ही यात्रियों को खूब भा रही हैं। मौसम में खराबी के चलते पिछले तीन दिन से हेलीकॉप्टर सेवा बंद थी।
वहीं पिछले शनिवार और मंगलवार को विमान भी उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में लगातार बुकिंग कैंसिल होने से यात्री परेशान थे और उन्हें टैक्सी या रोडवेज से सफर करना पड़ रहा था। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मौसम का साथ मिला तो दोनों सेवाएं संचालित हुईं। बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर ने तीनों मार्गों पर उड़ान भरी जबकि विमान भी यात्रियों को लेकर दिल्ली और देहरादून से नैनीसैनी पहुंचा। हवाई सेवा शुरू होने से 80 से अधिक यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन


सेवा प्रभावित होने से बुकिंग हो गईं हैं कम
पिथौरागढ़। जानकारी के मुताबिक, मौसम में खराबी के चलते आए दिन हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बुकिंग कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं। ऐसे में मौसम पर भरोसा न होने से यात्री कम संख्या में हेलीकॉप्टर और विमान की बुकिंग करा रहे हैं।
-
मौसम खुलने पर हेलीकॉप्टर और विमान सेवा का सभी रूटों पर संचालन हुआ। मौसम में खराबी के चलते सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम ठीक होने पर नियमित सेवाएं चलेंगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें