फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर तक जारी रखी जाए हेलीकाप्टर सेवा

Thu, 10 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बूंदी और गर्ब्यांग तक हेलीकाप्टर सेवा अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रखने की मांग की है। 21 सितंबर से बूंदी और गर्ब्यांग गांवों में दस दिनी बडानी पूजा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


उस अवधि में बड़ी संख्या में लोग गांव जाते हैं। इस मामले में धारचूला के एसडीएम पारितोष वर्मा ने भी डीएम को पत्र दिया है। बता दें कि इस समय धारचूला से उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है, लेकिन लोगों को आशंका है कि कहीं सेवा को बीच में बंद न कर दिया जाए। जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि सेवा को जारी रखने के लिए शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। डीएम से मिलने वालों में जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल, गर्ब्यांग की प्रधान पुष्पा देवी, बीडीसी मेंबर विजय सिंह गर्ब्याल, बूंदी की प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी मेंबर यशोदा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें