फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारी बारिश से किरौड़ा और बाटनागाड़ उफनाया, टीजे रोड कई घंटे बंद रही

Tue, 01 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। किरौड़ा नाला और बाटनागाड़ के उफान पर आने से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग कई घंटे बंद रहा। बाटनागाड़ में भारी मलबा और पानी आने से करीब पांच घंटे यातायात ठप रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम दोपहर करीब दो बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर सकी। भारी मलबा आने पर एक जेसीबी और एक पोकलेन लगाई गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

पटवारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही बारिश जारी रही। सुबह नौ बजे बाटनागाड़ में पानी के साथ भारी मलबा आ गया। इससे मार्ग बंद हो गया। दोपहर दो बजे यातायात सुचारू हो सका। लोक निर्माण विभाग के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि जेसबी, पोकलेन के साथ एक टीम को बाटनागाड़ में 24 घंटे तैनात किया गया है। इधर, फायर सर्विस ने बताया कि टीजे रोड पर ही किरौड़ा नाला भी सुबह उफान पर आया। करीब तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। फायर सर्विस की टीम लोगों को दिन भी किरौड़ा में सतर्क करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें