चंपावत। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 28 और 29 जुलाई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र से अति तीव्र दौर की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
जिला परिचालन केंद्र चंपावत ने लोगों से सतर्क रहने के साथ ही गर्जन और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे व नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।