फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज कर्मचारियों ने एजीएम पर लगाया मनमानी का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक संचालन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। इस पर अमल न करने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दीपक कठायत और मंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों की पिथौरागढ़ शाखा ने एजीएम संचालन को पत्र भेजा है।

कर्मचारियों ने कहा कि बीते अप्रैल में संगठन प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में 15 बिंदुओं पर सहमति बनी। अब तक किसी भी बिंदु पर मांग पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एजीएम संचालन मुख्यालय के निर्देश के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। चालकों और परिचालकों से बस संचालन के बजाय अन्य काम कराते हुए वेतन आहरित कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ डिपो में 20 लिपिकों की स्वीकृति के बावजूद उन्होंने 29 लिपिकों की आवश्यकता बताई है। सभी ने चालकों और परिचालकों का अलॉटमेंट संगठन को विश्वास में लेकर बनाने और अनुशासनिक प्रकरणों के निस्तारण में पक्षपात न करने की मांग की है।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे 10 अगस्त से एजीएम संचालन के कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें