फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हृदय, किडनी, न्यूरो मरीजों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर में 587 मरीजों की जांच की गई। रविवार को अंतिम दिन अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने 170 मरीजों को देखा। सामान्य चिकित्सक लासिका, गुर्दा रोग विशेषज्ञ शिवानी, तंत्रिका रोग विशेषज्ञ कौशल, हड्डी रोग विशेषज्ञ कपिल और हृदय रोग विशेषज्ञ आशिमा ने परामर्श दिया। शिविर में हृदय, किडनी, न्यूरो, हड्डी और सामान्य रोगों के मरीजों को सलाह मिली। चिकित्सकों ने बीमारी व लक्षणों के आधार पर जांच, उपचार और दवाओं का परामर्श दिया। गंभीर मरीजों को आगे की जांच व उपचार के लिए सुझाव भी दिए गए। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श का लाभ मिला। मरीजों अन्नू अधिकारी और जीवन जोशी ने ऐसे शिविरों को उपयोगी बताया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से समझा और आवश्यक जांच और उपचार के संबंध में उचित परामर्श दिया। शिविर के माध्यम से मरीजों को बेहतर परामर्श और उपचार की सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें