फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी के अस्पतालों में चिकित्सकों के 20 पद रिक्त

Fri, 23 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला और मुनस्यारी विकासखंडों में निवासरत एक लाख से अधिक की आबादी के लिए 17 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 20 चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। मरीजों को अधिकतर मामलों में जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

सीमा पर बसे धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी को सीमा का प्रहरी माना जाता है। इन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए विभाग ने धारचूला में संयुक्त अस्पताल और मुनस्यारी में सीएचसी स्थापित की है। यहां 15 प्राथमिक अस्पताल भी खोले गए हैं। इनमें से कई अस्पतालों में लंबे समय से चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
अस्पतालों में सात विशेषज्ञ सहित 47 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष एक भी विशेषज्ञ की तैनाती अस्पतालों में नहीं है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। कई मामलों में उन्हें रेफर कर दिया जाता है। छह अस्पताल ऐसे हैं जहां मरीजों का इलाज करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेला, पांगू, सोसा, दुम्मर, उछेती और क्वीटी में चिकित्सकों का एक-एक पद स्वीकृत हैं जो लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें