यह भी बोले धन सिंह
- सरकार अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में लगभग 10 हजार अध्यापकों की नियुक्ति करने पर कार्य कर रही है।
- चंपावत में 56 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है।
- सभी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी से 31 मार्च तक जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करें।
पिथौरागढ़ जिले को मिले हैं 98 नर्सिंग अधिकारी
पिथौरागढ़ में नर्सिंग कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1376 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति दी है। 98 नर्सिंग अधिकारी पिथौरागढ़ जिले को मिले हैं। इनमें से 77 को नियुक्ति पत्र दिए।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। संचालन के लिए पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। वहां ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह बोहरा, इंदर लुंठी, मनोज सामंत, सीएमओ एचएस ह्यांकी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. एनसी पंत आदि थे।