फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फर्जी सिम लेकर महिला को भेजता था अश्लील मैसेज, दबोचा

Mon, 19 May 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में फर्जी सिम का इस्तेमाल कर महिला को अश्लील मैसेज और कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी तरीके से सिम बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 30 अप्रैल को नगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे फोन कर अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 78 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से मूल रूप से बागेश्वर के गागरीगोल और हाल निवास पटवारी मोड़, डीडीहाट में रह रहे हरीश सिंह नेगी को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय दुकान से वह अन्य व्यक्तियों की आईडी से फर्जी तरीके से सिम खरीदता था। इनके जरिये वह महिलाओं और युवतियों को अश्लील मैसेज भेजता था। सीओ कुंवर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जी तरीके से सिम बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें