फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बाद अब मुख्यमंत्री के करीबी का नाम आया सामने

Tue, 01 Nov 2016 10:54 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी और पिथौरागढ़ पालिका के चेयरमैन जगत सिंह खाती पर कांग्रेस इस बार डीडीहाट विधानसभा में दाव खेल सकती है। टिकट के लिए खाती की पैरवी मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यहां से मुख्यमंत्री के बेटे वीरेंद्र रावत ने भी चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया था।
विज्ञापन


राज्य बनने से पहले से भाजपा के कब्जे में चली आ रही डीडीहाट विधानसभा सीट से अभी हाल ही में मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। बाद में वीरेंद्र ने खुद ही कहा कि उनकी प्राथमिकता खटीमा है। इसी तरह मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा भी हरिद्वार से चुनाव लड़ने की तैयारी करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में डीडीहाट से मुख्यमंत्री हरीश रावत के परिवार से किसी एक के मैदान में उतरने की संभावना कम ही दिख रही है।

इस स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के करीबी और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती पर दाव खेल सकती है। खाती खुद भी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले बीस साल से यह विधानसभा भाजपा के कब्जे में हैं। भाजपा के वर्तमान विधायक बिशन सिंह चुफाल का यहां से चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस खुद भी चुफाल के खिलाफ किसी मजबूत कांग्रेेसी नेता की तलाश में है। दूसरी तरफ, चुफाल को भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी चुनौती दे रहे हैं। डीडीहाट से टिकट के लिए दम ठोक रहे भाजपा नेता भंडारी पिछले तीन साल से डीडीहाट में सक्रिय हैं। कांग्रेस से विधि परिसीमन आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, रेवती जोशी समेत कई अन्य भी दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें