फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट की रामलीला में हनुमान को तार के सहारे उड़ते हुए दिखाया

Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला
विज्ञापन
डीडीहाट की रामलीला में संजीवनी बूटी लेकर आते हनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांस में रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। मोस्टामानू की रामलीला में लंका दहन, अंगद-रावण संवाद और डीडीहाट की रामलीला में लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, मेघनाद, कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। हनुमान को तार के सहारे उड़ते हुए दिखाने के दृश्य की लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, धारचूला के बलुवाकोट में रामलीला शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बांस की रामलीला में रावण वध, राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हयात चंद ने आयोजन की सराहना की। सांसद प्रतिनिधि लुंठी ने ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी की ओर से मंच निर्माण के लिए 50000 रुपये देने की घोषणा की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूरन जोशी, राजकुमार खत्री, राजेंद्र कांडपाल, मनोज खत्री, उमेश खत्री ने सभी का आभार जताया।

डीडीहाट की रामलीला में लंका दहन का सुंदर मंचन किया गया। अंगद-रावण संवाद, कुंभकरण, मेघनाद वध, सुलोचना के सती होने का मंचन हुआ। उधर, धारचूला के बलुवाकोट में पहले दिन नटी-सूत्रधार नाटक, रावण, कुंभकरण, विभीषण की तपस्या के साथ ही राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। रावण के पात्र वंशी वर्मा के अभिनय को खासी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें