फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारी भीड़ा की बसंती छोरी रुमाझुम...

Thu, 02 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग महोत्सव में फूलों की होली कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिनी नाग महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। बुधवार देर रात तक संस्कार पर्यावरण सांस्कृतिक समिति ने अपने शानदार कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट ने शिव वंदना-भोले बाबा धरि दिया ध्यान की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


प्रियंका राजन और अमित गोस्वामी की जुगलबंदी में गाए गए गीत-कैले बजै मुरूली, ऊंचा नीचा डानूं मां, पर दर्शक जमकर थिरके। इसके बाद प्रस्तुत-पारी भीड़ा की बसंती छोरी रुमाझुम गीत पर दर्शकों को खूब तालियां बजाई। मथुरा के कलाकारों ने फूलों की होली कार्यक्रम दिखाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महिला सशक्तीकरण और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने महोत्सव का समापन किया। इससे पहले आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त दरपान राम टम्टा और खड़क सिंह कालाकोटी को सम्मानित किया गया। देर रात को अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ कार्यक्रमों का समापन किया गया। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। महोत्सव का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया और गोविंद भंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें