फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हनेरा बी ने भामा को 11 गोल से दी शिकस्त

Wed, 11 Sep 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में अति​थियों के साथ फुटबाल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में हनेरा बी ने भामा को एकतरफा मुकाबले में 11 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में खेले गए मैच के पहले हाफ में हनेरा बी की टीम के भरत खाती और पारस ने तीन-तीन गोल कर अपनी टीम को 6-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी हनेरा के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। अंकित, दीप ने दो-दो और विशाल ने एक गोल किया । हनेरा के खिलाड़ियों में उत्साह इतना बढ़ गया कि मैच के अंतिम समय में गोलकीपर विशाल खेलने के लिए आगे निकल आए और उन्होंने 11 वां गोल कर मैच समाप्त किया। भामा की टीम पूरे समय गोल के लिए तरसती रही। निर्णायक दीपक रावल और लाइनमैन राहुल भाटिया, रविंद्र जोशी रहे। अध्यक्ष गजेंद्र रावल ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 14 टीम भाग ले रही हैं। इस मौके पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बतौर अतिथि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें