फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 10 दिन बाद खुले सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले

Wed, 11 Sep 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार 10 दिन बाद जिले में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले खुल गए हैं। लंबित बिलों के भुगतान का शासनादेश जारी होने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऐसे में अब गोदामों से राशन का उठान और वितरण शुरू होगा। विक्रेताओं की हड़ताल खत्म होने से डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों के भुगतान, लाभांश देने की मांग पर जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना दिया। लंबे समय से हड़ताल पर डटे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को एसडीएम सदर खुशबू पांडे ने बिलों के भुगतान का शासनादेश भेजकर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। शासनादेश मिलने पर आखिरकार विक्रेताओं ने 10 दिन बाद हड़ताल खत्म कर राशन वितरण करने का फैसला लिया है। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि भाड़ा और लाभांश की राशि जारी होने का शासनादेश मिलने पर फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी गई है।
चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द विक्रेताओं के खाते में धनराशि नहीं पहुंची तो वे फिर से राशन वितरण बंद कर हड़ताल शुरू करेंगे। उम्मीद है कि जल्द गोदामों से सस्ता गल्ला की दुकानों तक राशन पहुंचेगा। वितरण शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मौके पर गणेश कन्याल, केशर सिंह धामी, जोेगा बिष्ट, बच्ची सिंह डोबाल, लक्ष्मण भंडारी, होशियार सिंह, चंदन देउपा, रतन सिंह सहित अन्य सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें