फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान के बीच ओलावृष्टि और बारिश हुई

Fri, 30 Mar 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला की दारमा घाटी में शुक्रवार की ताजा बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में मौसम बदलने के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई। बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला, मुनस्यारी में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। पिथौरागढ़ से लेकर जिले के अन्य स्थानों पर तूफान के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम के करवट लेने से पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान 25.6 रिकार्ड किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 22 सेल्सियस पहुंच गया। 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 3.6 सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। वहीं, देवसिंह मैदान में चले रहे किसान मेले पर मौसम की मार पड़ी। तूफान के चलते मेले का आयोजन स्थान बदलना पड़ा। मैदान में लगाए गए सारे स्टॉल ठप हो गए।

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनीधूरा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों खलियाटॉप, कालामुनि और बेटुलीधार में हल्की बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, गर्ब्यांग, कुटी, नाबी, गुंजी में भी बर्फबारी हुई, जबकि धारचूला में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। धारचूला में तूफान से बिजली लाइनों को क्षति पहुंची। इससे दिनभर आपूर्ति में व्यवधान रहा। डीडीहाट में आधी रात से लेकर दोपहर तक तेज हवाएं चली और झमाझम बारिश हुई। बेड़ीनाग में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


नाचनी क्षेत्र के होकरा में ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर आदि फसलों को नुकसान हुआ। तूफान से बिजली लाइनों को नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्कोट में भी बारिश हुई। यहां तेज हवाओं से बिजली लाइनों को नुकसान हुआ और आपूर्ति ठप रही। देवलथल के सौ गांव के बड़इजर में सुरेश चंद्र के घर के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर घास का लुट्टा जल गया। बिजली से खिड़की-दरवाजों में लगे शीशे चटक गए। इससे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर ग्राम प्रधान पुष्कर राम, पटवारी देव गिरी ने मौका मुआयना किया। वड्डा, बड़ालू, गौरीहाट, झूलाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम बिगड़ने के साथ ही वड्डा को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा विभाग क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें