पिथौरागढ़। मौसम ने सोमवार को करवट बदली। कनालीछीना सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश जबकि मड़मानले में हल्की ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय में बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से धुंध से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। वातावरण में धुंध के कारण धूप हल्की रही। दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने लगे और तेज गरज के साथ बारिश हुई। गणाई गंगोली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गुल रही। कनालीछीना, सतगढ़ क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मड़मानले क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि हुई। बारिश के दौरान जिला मुख्यालय में भी कुछ देर तक बिजली गुल रही। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को दोपहर तक धुंध छाने से विमान और हेली सेवा भी बाधित रही। बारिश के बाद धुंध छंटने पर हवाई सेवा सुचारु होने की उम्मीद है। संवाद