झूलाघाट में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसएसबी के सहायक कमांडेंट। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 55 वीं वाहिनी बी कंपनी की ओर से व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बल के सहायक कमांडेंट टी सिर्रिंग दोरजी ने कहा कि यदि कोई क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले असामाजिक तत्व हैं जिनके कारण मासूम बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो रही है तो उन्हें पहले खुद समझाएं। इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं तो उसकी जानकारी दें। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से कुछ हद तक सामान ले जाने की छूट मिलेगी। कहा कि आपसी सहयोग के लिए बल हमेशा तत्पर रहेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, भैरव पंगरिया, सुरेश ओली, जगदीश भट्ट, जगदीश जोशी, धर्मानंद नरियाल, सुमित नरियाल, प्रकाश पंगरिया मौजूद रहे। संवाद