फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरना ने घिंघरानी को हरा कर जीता क्रिकेट कप

विज्ञापन
गुरना में कप के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जय गुरना माता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गुरना की टीम ने घिंघरानी को हरा कर कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

राइंका गुरना के खेल मैदान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने खिलाड़ियों से परिचय कर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गुरना की टीम ने 105 रन बनाए। जवाब में घिंघरानी की टीम 60 रनों में 4 गेंद शेष रहते ढेर हो गई। गुरना की ओर से जीवन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। वही घिंघरानी की तरफ से राजू ने तीन ओवरों में 32 रन देकर चार विकेट झटके। गुरना के बहादुर ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। बहादुर को मैन ऑफ मैच और बाला को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंपायर विजय भट्ट, उमेश तिवारी और स्कोरर गौतम भट्ट, ऋषभ तिवारी रहे। आंखों देखा हाल बहादुर सिंह ने सुनाया। इस मौके पर प्रधान उषा तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णानंद भट्ट, आशुतोष भट्ट, उमेश तिवारी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
समकोट की टीम फाइनल में
नाचनी। क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल समकोट और डोर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर समकोट ने डोर की टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। डोर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समकोट की टीम ने दिनेश के शानदार 56 रनों के योगदान से आठ विकेट से मैच अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। दिनेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार विकेट भी झटके। अंपायर हैप्पी पिपलिया, अजय दशौनी थे। स्कोरर लकी पिपलिया रहे। आंखों देखा हाल विपिन कुमार ने सुनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू चुफाल और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य मान सिंह बसेड़ा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जलतूरी को हरा 22 यार्ड फाइनल में
मूनाकोट। बड़ालू के खेल मैदान में चल रही खस्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में जलतुरी को हराकर 22 यार्ड फाइनल में पहुंच गई है। 22 यार्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रवि बिष्ट के 32 गेंदों में 57 रन के योगदान से 140 रन बनाए। जलतुरी की टीम के तेज गेंदबाज जगदीश ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। जलतुरी की टीम 36 रनों से मैच हार गई। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी रहे। प्रतियोगिता का फाइनल सात फरवरी को होगा। इस मौके पर आशीष जोशी, दीपक चंद, संजय चंद, अशोक कुमार, गोपाल जोशी, रविंद्र चंद, अनिल चंद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें