फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसआई का वैज्ञानिक खाई में गिरा, गंभीर

Tue, 14 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घायल वैज्ञानिक विशाल निकोसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस तहसील के जजुराली क्षेत्र में सर्वे के लिए जियालाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के भूवैज्ञानिक मंगलवार को 25 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस की टीम घायल वैज्ञानिक को 108 वाहन के जरिए जिला अस्पताल ले आई है। वैज्ञानिक के सिर पर गंभीर चोट है।
विज्ञापन


बताया गया कि जीएसआई के वैज्ञानिक विशाल निकोसी (35) पुत्र दयानेश्वर निकोसी निवासी नागपुर महाराष्ट्र मंगलवार सुबह जजुराली क्षेत्र में चट्टानों की सर्वे के लिए गए थे। उनके साथ एक स्थानीय युवक नंदन सिंह कुंवर भी था। सुबह करीब 11 बजे जगतड़ से पैदल आगे जाते समय विशाल निकोसी का पांव फिसल गया और वह 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। उनके साथ चल रहे नंदन ने तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन केंद्र को दी। जिला मुख्यालय से तहसीलदार भरत शाही, राजस्व उपनिरीक्षक जितेंद्र बोनाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल वैज्ञानिक को सड़क तक पहुंचाया। वहां से 108 आपात वाहन से उनको जिला अस्पताल लाया गया है।

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सीके कन्याल ने बताया कि वैज्ञानिक के सिर पर चोट है। उनको गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। जीएसआई के वैज्ञानिकों की एक टीम पिछले दो महीने से इस इलाके की चट्टानों में मिलने वाले खनिजों का सर्वे कर रही है। वैज्ञानिक विशाल जीएसआई लखनऊ में तैनात हैं। उनके साथ दो और वैज्ञानिक यहां पहुंचे हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि इस समय वैज्ञानिक को चिकित्सकों के आब्जर्वेशन में रखा गया है। यदि हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनको हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें