फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रीन सिटी ने 3-0 से जीत दर्ज की

Fri, 14 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबला ग्रीन सिटी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एकतरफा मुकाबले में ग्रीन सिटी ने डीडीहाट फुटबॉल क्लब को गोलपोस्ट तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माधो सिंह जंगपांगी, प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ग्रीन सिटी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में ही ग्रीन सिटी की टीम 1-0 से आगे हो गई। दूसरे हाफ में भी ग्रीन सिटी ने दो गोल दागकर विपक्षी टीम को धराशायी कर दिया। 3-0 से मुकाबला जीतकर ग्रीन सिटी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच में नंदन सिंह चुफाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पवन टोलिया, संजय कन्याल, दीपेश जंगपांगी, सौरभ साह, हर्षित मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें