फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रथयात्रा संग कालेशन देवी महोत्सव का भव्य समापन

Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के कनेड़ी स्थित प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में मां भगवती और मां महाकाली की भव्य रथयात्रा के साथ चार दिवसीय देवी महोत्सव का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच समापन हो गया।
विज्ञापन

महोत्सव में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी दीप जोशी और पुरोहित रघुवर दत्त चिलकोटी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
इस दौरान गणपति पूजन, हवन और कौमारी पूजन भी किया गया। दोपहर बाद सुहावने मौसम के बीच मां भगवती और मां महाकाली की भव्य रथयात्रा निकाली गई।
रथ में मां भगवती के देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी और मां महाकाली के धामी जगदीश जोशी विराजमान रहे। दोनों श्रद्धालुओं को चंवर झुलाकर आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

रथयात्रा में कालेशन देवता के डांगर दीप जोशी, गोरल देवता नरेश पांडेय, सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी, कटारीमल देवता कैलाश जोशी, रामू जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी, भूमिदार प्रकाश जोशी, पंचबलिया महेश पांडेय, भराड़ा देवता प्रदीप जोशी और कैलबकरिया देवता मोहन जोशी सहित अन्य देव डांगर शामिल रहे।
रथ के पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहित पाठक, सतीश चंद्र पांडेय, जीवन मेहता, युगल किशोर धौनी, शिवदत्त जोशी, योगेश जोशी, उमेश जोशी, गिरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें