फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग पर सड़कों पर उतरे युवा

Tue, 21 Jul 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और सीमांत क्षेत्र की बदहाल शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

नगर के विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालने के बाद मुख्य चौराहे पर सभा आयोजित की। वक्ताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से हटाना और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
छात्रों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की है। नीट समेत अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। रैली में लक्षिता, अंजली, हर्षिता, कविता, स्नेहा, नमन, शिवांग, संदीप, अमित, गरिमा, शुभम, उत्कर्ष, आयुष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें