पिथौरागढ़ ग्रामीण बैंक के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते
- फोटो : अमर उजाला
हड़ताल के तीसरे दिन उत्तराखंड ग्रामीण बैंकों के आंदोलित कर्मियों का असंतोष गहरा गया। सरकार की अनदेखी से गुस्साए बैंक कर्मियों ने अब बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इधर, हड़ताल के चलते जिले में बैंकों के कारोबार पर असर का आंकड़ा बढ़कर डेढ़ सौ करोड़ पहुंच चुका है।
बुधवार को ग्रामीण बैंकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। पिछले दो दिनों की तरह जिले भर के बैंककर्मियों ने सिमलगैर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय जोशी, विजय भंडारी, एलपी पंत, एसएस मेहता, बलवंत सिंह, राजेश मुरारी, दीपेश बोहरा, विजय पाटनी आदि थे।
इधर, तीसरे दिन की हड़ताल से जिले की 30 बैंक शाखाओं के कारोबार में असर का आंकड़ा बढ़कर डेढ़ सौ करोड़ पहुंच गया है। वार्षिक लेखाबंदी के दौरान हड़ताल से कामकाज का दबाव और बढ़ गया है। दूसरी ओर बैंक उपभोक्ता तीसरे दिन भी सेवा से वंचित रहे।