फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के गोविंदा की टोली ने फोड़ी मटकी

विज्ञापन
धरमघर में दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल युवा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिला हिंदू युवा वाहिनी के आयोजन में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता को महोत्सव के रूप में मनाया गया। बाजार में मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली। श्रीरामलीला मैदान के हुए कार्यक्रम में कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदना गीत हे शारदे मां हमें तारदे मां की प्रस्तुति दी। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने किया।
विज्ञापन

श्रीरामलीला मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए। बेड़ीनाग के खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल और डीडीहाट के विजेंद्र सिंह मयाल, रेंजर लवराज सिंह पांगती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बाल विकास विभाग से राधिका ह्यांकी, अवर अभियंता विद्युत मुकेश सिंह मौजूद थे। दही हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता में हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज, मल्लिकार्जुन विद्या पीठ, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, स्थानीय युवाओं की टोली ने प्रतिभाग किया।
18 फीट की ऊंचाई पर रखी मटकी फोड़कर मल्लिकार्जुन विद्या पीठ की टोली ने बाजी मारी। विजेता टोली को आकर्षक पुरस्कार दिया गया। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कार्की, जिलाध्यक्ष शोबन कार्की ने सभी का आभार जताया। कृष्ण गोपाल पंत के संचालन में महोत्सव में जिला संयोजक गोविंद भट्ट, हरीश बोरा, महामंत्री देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी अनिल कार्की, जगत सिंह मेहता, महिपाल सिंह सत्याल, मनोहर सत्याल, शशिकला सत्याल, दयाकृष्ण भट्ट, सुरेश जोशी, दान सिंह बिष्ट, कविता भट्ट, हरीश कन्याल, दीपक भैसोड़ा, नवराज भैसोड़ा, प्रहलाद भैसोड़ा, नवराज जंगपांगी, जगत ने सहयोग किया।
विज्ञापन

जाखनी की टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता
धरमघर (पिथौरागढ़)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल धरमघर में जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांचवें राउंड में जाखनी (कमेड़ीदेवी) की टीम विजयी रही। विजयी टीम को 7600 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इससे पहले छात्रों ने झांकी निकाली। सिमगड़ी, स्यांकोट, कोटमन्या, नागिलागांव, लोहाथल, कराला आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग आए थे। बारिश के कारण आयोजन में काफी व्यवधान आया। इस आयोजन में किशन राठौर, केदार महर, धीरज महर, उत्तम राठौर, मनोहर पंचपाल आदि लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें