फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर खाई में गिरा चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
घायल कविता देवी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला के कंज्योति पुल के पास शनिवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनस्यारी निवासी चालक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। आठ माह के बच्चे सहित तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों नेपाल के बाजुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

तवाघाट-सोबला सड़क पर कंज्योति और भैंती पुल के बीच में टिप्पर (यूके 03टीए 0613) अनियंत्रित होकर धौली नदी के किनारे गिर गया। हादसे में मुनस्यारी निवासी टिप्पर चालक भवान सिंह (39 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह, नेपाल के बाजुरा निवासी ध्रुव बिष्ट (26 वर्ष), पत्नी कविता देवी (23 वर्ष) और पुत्र अर्जुन बिष्ट (आठ माह) घायल हो गए। जानकारी मिलते ही आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के जवान चारों घायलों को खाई से निकालकर अपने वाहन से संयुक्त अस्पताल धारचूला ले गए।
गंभीर घायल चालक भवान सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, अन्य घायलों को संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती किया गया है। डॉ. एमके जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। एसआई धीरज टम्टा ने शव का पंचनामा भरा। थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि दुर्घटना के मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। धारचूला के विधायक हरीश धामी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने भी संयुक्त अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें