फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-मुनस्यारी सड़क पर नहीं होने दी सरकारी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
मदकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह रोकी सरकारी वाहनों की आवाजाही। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मदकोट बाजार की सड़क का सुधार नहीं करने से नाराज कांग्रेस विधायक हरीश धामी के समर्थकों ने मदकोट-मुनस्यारी रूट पर सरकारी वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी। सड़क पर बैरियर लगा देने से मदकोट और मुनस्यारी रूट पर कोई भी सरकारी वाहन नहीं चला। अन्य वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

पूर्व चेतावनी के अनुसार कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बुधवार सुबह मदकोट बाजार में एकत्रित हुए। इसके बाद जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी सड़क पर सरकारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगा दिया। किसी भी सरकारी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मदकोट बाजार की सड़क जीर्णशीर्ण हो चुकी है।
सीमा सड़क संगठन मदकोट बाजार की सड़क को अपनी सड़क बताने से इनकार कर रहा है, जबकि इस सड़क की देखरेख पूर्व से ही बीआरओ के पास रही है। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में मदकोट बाजार की सड़क बह गई थी। इसके बाद बीआरओ और प्रशासन ने मदकोट बाजार से सड़क बनाई थी। अब इस सड़क को कोई भी सुधार नहीं रहा है। जिनकी जमीन पर सड़क बनाई गई उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नवीन कुमार, संजू धामी, आनंद धामी, ईश्वर भंडारी, कुंदन सिंह आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने शाम चार बजे बैरियर खोल दिया। हालांकि बुधवार को अवकाश होने से सरकारी वाहनों की आवाजाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें