फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय घाटे से उबरने को ठोस कदम उठा रही सरकार

Thu, 06 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य का वित्तीय घाटा लगातार बढ़ता चला गया। आज उत्तराखंड 45000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय घाटे से उबरने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। राज्य को कर्ज मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ स्थित आवास पर अमर उजाला से बातचीत में वित्त मंत्री ने राज्य की बदहाल वित्तीय स्थिति को चिंतनीय बताते हुए कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी अलग से वित्त की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पिछली सरकार ने यदि राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर थोड़ा सा भी चिंतन किया होता तो आज राज्य इस हालत में नहीं होता। राज्य की सालाना आय केवल 6700 करोड़ रुपये हैं। राजस्व बढ़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। कहा कि सरकार बनने के दिन 18 मार्च से राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए गहन मंथन किया जा रहा है। आबकारी, खनन और पर्यटन से राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी।

मंत्री ने कहा खनन की नई नीति लाई जा रही है। खनन से राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। खनन से पूरा राजस्व सरकार को मिले, किसी प्रकार की चोरी न हो, इसके उपाय किए जाएंगे। कहा कि आबकारी और खनन की नीति पारदर्शी होगी। आबकारी नीति बनाने में न्यायालय के आदेश और जनभावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि राजस्व की किसी प्रकार की हानि न हो। राज्य के पर्यटन विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग लिया जाएगा। पर्यटन स्थल सैलानियों की पहुंच में हों और सैलानियों को भरपूर सुविधा मिले, सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें