फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्मेंट हेल्थ स्कीम के तहत पिथौरागढ़ में खुलेगा अस्पताल

Sat, 26 Nov 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भाजपा की परिवर्तन रैली में बोलते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में गवर्मेंट हेल्थ स्कीम के तहत अस्पताल खोलने की घोषणा की। इस अस्पताल में केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी ईमानदारी से मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजती है तो उसे मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने नीति बदली, नीयत बदली और नतीजा आज देश के सामने है। यह केंद्र सरकार के मजबूत इरादों का ही असर है कि 70 साल बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

काले धन पर नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसले की ऐसी मार पड़ी है कि सारा विपक्ष हताश और निराश है। इन लोगों को यह चिंता सता रही है कि प्रधानमंत्री काले धन के खिलाफ आगे कौन सा कदम उठाएंगे। जनता का समर्थन नोटबंदी के फैसले पर मुहर लगा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। इस धरती को स्टिंग ऑपरेशन वाला नेता नहीं चाहिए। इस प्रदेश को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है, जो खुलेआम कहता हो कि पांच करोड़ रुपए ले लो और मंत्रिमंडल में शामिल हो जाओ, जो मनमर्जी करो, मैं कुछ नहीं कहूंगा। केंद्रीय स्वास्य्थ मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सड़कें बनाने के लिए दिल खोलकर धन दे रही है, लेकिन राज्य सरकार सड़कें तो बना नहीं पा रही है, केवल ठेकेदारों की फौज खड़ी कर रही है। उन्होंने आने वाले चुनावों में भाजपा का साथ देकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की अपील की।

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने प्रदेश सरकार पर लूट मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस राज्य को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया। राज्य तरक्की के स्थान पर पिछड़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंवलाघाट पेयजल योजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। इन लोगों को मालूम होना चाहिए कि इस पेयजल योजना के लिए केंद्र सरकार ने 46 करोड़ की रकम दी है। टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार पिथौरागढ़ से पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही, उसने घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने घोटाले, घपलेबाजी के सिवा कुछ नहीं किया है। कोश्यारी ने खुले शब्दों में कहा कि नोटबंदी से मुख्यमंत्री हरीश रावत खासी दिक्कत में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपदाग्रस्त इस जिले में आपदा प्रभावितों को तो आवास नहीं मिले, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने चहेतों को आवास और अन्य सुविधा दे डाली। जांच में दोष साबित हुआ तो मुख्यमंत्री ने उन लोगों को माफ कर दिया। पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रकाश पंत ने कहा कांग्रेस ने पिथौरागढ़ की जनता को ठगने का काम किया है। सभा को पार्टी के कुमाऊं प्रभारी दान सिंह भंडारी, विधायक विशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व महामंत्री सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंदर लुंठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश महर आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुरेश जोशी ने किया।

शहीद को श्रद्धांजलि देने से की भाषणों की शुरुआत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भाषणों की शुरुआत पाली (पांखू) के शहीद चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने से की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ है। भारतीय सेना एक-एक शहादत का गिन-गिन कर बदला लेगी।

डेढ़ घंटा पिथौरागढ़ में रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। शाम 4.35 बजे मंत्री पिथौरागढ़ से दिल्ली को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें