फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठी में भूस्खलन से 20 मीटर सड़क बही, आवाजाही ठप

विज्ञापन
धारचूला के गोठी में सड़क बनाने के लिए जुटे ग्रिफ कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला के गोठी में शुक्रवार रात को बारिश के दौरान पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। सड़क बहने से आवागमन में भारी दिक्कत पैदा हो गई है।
विज्ञापन

धारचूला में शुक्रवार रात को भारी बारिश के दौरान रात करीब 11 बजे धारचूला से 6 किमी पहले गोठी नामक स्थान में सड़क का 20 मीटर हिस्सा बह गया। सड़क बंद होने से शनिवार सुबह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी दुलाल सरकार (56) गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें शनिवार सुबह 108 वाहन से पिथौरागढ़ ले जाया जा रहा था। ये लोग गोठी पहुंचे तो सड़क गायब मिली। 108 को मरीज वापस धारचूला लाना पड़ा। डीडीहाट से 108 वाहन मौके पर बुलाया गया। ट्रांशिपमेंट कर मरीज को बमुश्किल 108 वाहन तक पहुंचाया गया।
सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। लोग ट्रांशिपमेंट कर आवाजाही कर रहे हैं। जिस स्थान पर सड़क बही है, उस स्थान पर पैदल चलने के लिए भी काफी कम रास्ता बचा है। सड़क बहने की सूचना पर बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चट्टान को काटने के लिए ड्रीलिंग की जा रही है। सीमा सड़क संगठन के एई मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि शनिवार देर रात तक चट्टान काटकर सड़क तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

खतरा बना जौलजीबी का बरसाती नाला
जौलजीबी में बरसाती नाला आवासीय बस्ती के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नाले के कटाव से सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। नाले के पास स्थित जय बहादुर कुंवर के मकान को खतरा पैदा हो गया है। जय बहादुर खतरे के भय से मकान छोड़कर दूसरे के मकान में रह रहे हैं। कई बार प्रशासन के सामने मामला उठाया जा चुका है लेकिन कोई मदद नहीं की जा रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने कहा है कि यदि बरसाती नाले के कारण कोई भी हादसा होता है तो शासन, प्रशासन इसके लिए जिम्मेजदार रहेगा। उधर, धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार कालिका के दल्ला तोक निवासी गीता देवी के मकान में शुक्रवार की रात को भूस्खलन से मलबा गिर गया। मलबे से मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इसकी जानकारी राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह धामी को दे दी गई है। गीता देवी का कहना है कि डर के मारे परिवार के लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें