फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-गोलमा मार्ग पर वाहन गिरा, दो की मौत

Sun, 19 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
मदकोट-गोलमा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट-गोलमा रोड पर गोरी पुल के पास शनिवार शाम बोलेरो कैंपर वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को 108 वाहन से मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर (यूके 05-311) शनिवार शाम मदकोट से गोलमा के लिए रवाना हुआ। गोरी पुल से थोड़ा पहले सीधी रोड पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क से पलटकर करीब 30 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में सात लोग सवार थे। सभी को मुनस्यारी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल ग्राम इमला निवासी मोहन सिंह (55) पुत्र उमेद सिंह और गोलमा निवासी माधव राम (75) पुत्र जूलिया राम की मौत हो गई। मोहन सिंह मदकोट पशु चिकित्सालय में कार्यरत थे।

दुर्घटना में गोलमा निवासी नरेश सिंह (19), दयान सिंह (55), खड़क सिंह (46), इमला निवासी भगत सिंह (48) और नाथो सिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने दुर्घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और इसकी रोकथाम के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मार्च में अब तक चली गई 11 लोगों की जान
जिले में मार्च में अब तक 11 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। तीन मार्च को पय्यांपौड़ी रोड पर जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। चार मार्च को गंगोलीहाट में नाली में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान गई। पांच मार्च को धारचूला तपोवन में हुई जीप दुर्घटना में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। 13 मार्च को पांगला में बाइक दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई। 17 मार्च को पांखू रोड पर कार गिरने से तीन युवकों की मौत हुई और 18 मार्च की शाम मदकोट-गोलमा रोड पर बोलेरो कैंपर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें