फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन सीमा से सटे गोल्फा के ग्रामीण नेटवर्क की समस्या से परेशान

Sun, 19 Apr 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील का सीमांत गांव गोल्फा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में मोबाइल फोन नेटवर्क लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। चीन सीमा से सटे ऐसे ही गांव हैं गोल्फा और आसपास के अन्य गांव। इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल कभी रहते हैं तो कभी उनके आने-जाने का क्रम लगातार बना रहता है। इस समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत आने वाले सीमांत गांव गोल्फा के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में किसी काम से अन्य लोगों से संपर्क साधने या बाहर रह रहे अपने लोगों से बात करने के लिए उनके पास मोबाइल फोन ही एकमात्र साधन है। ऐसे नेटवर्क गायब रहने से उनको खासी परेशानी उठानी पड़ती है। यह समस्या इन दिनों आम हो गई है। यदि मोबाइल फोन में नेटवर्क तलाशने हैं तो ग्रामीणों को इसके लिए गांव से बहुत दूर आना पड़ता है। यह उनके लिए एक अलग समस्या है।
ग्राम प्रधान मुकेश फर्स्वाण का कहना है कि सीमा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की बुरी हालत है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ गया है और मुसीबत में किसी से मदद मांगना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि समस्या से कई बार स्थानीय प्रशासन के साथ ही मोबाइल कंपनियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कंपनियों और सरकार को चाहिए कि वह सीमांत क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मजबूत बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें