फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 20 तोला सोना लेकर मदकोट से भागा स्वर्णकार

Fri, 20 Nov 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट कस्बे के लोगों ने खटीमा निवासी एक स्वर्णकार पर 20 तोला सोने के जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं और अन्य लोगों ने मुनस्यारी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

स्वर्णकार मदकोट में सर्राफा की दुकान चलाता था। लोगों ने उसे नए जेवर बनाने के लिए एडवांस दिया था। कई लोगों ने पुराने जेवर साफ-सफाई के लिए भी दिए। दो महीने से वह लापता है। पूजा देवी, खिला देवी, तारा धामी और देवेंद्र सिंह सहित 17 लोगों ने उप निरीक्षक प्रदीप कोहली को लिखित शिकायत सौंपी। उनका करीब 20 तोला सोना स्वर्णकार के पास है। उन्होंने जेवरात वापस दिलाने की मांग की। उप निरीक्षक कोहली ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। खटीमा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें