फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तापमान कम होने से घटने लगा शारदा का जलस्तर

Fri, 20 Nov 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और तापमान में गिरावट का असर शारदा नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ नदी का जलप्रवाह घट रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे टनकपुर स्थित शारदा बैराज में नदी का जलस्तर 11,038 क्यूसेक दर्ज किया गया।
कंट्रोल रूम ऑपरेटर जितेंद्र लाल वर्मा ने बताया कि सर्दियों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और पानी जमने के कारण नदियों का जलस्तर कम हो जाता है। हर साल ठंड के मौसम में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह शारदा नदी का जलप्रवाह 10,826 क्यूसेक दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें