फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरा गांव से उल्लास के साथ निकला देवी का डोला

Thu, 06 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सेरा गांव से उल्का देवी मंदिर को डोला ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे सेरा गांव से बृहस्पतिवार अपरान्ह देवी भगवती का डोला उठा। हर साल चैत्र नवरात्र पर यह डोला उठता है। गांव के लोगों के सुख, समृद्धि की कामना के लिए यह आयोजन होता है। सेरा गांव में पहले देवी का आह्वान किया गया। उसके बाद देवडांगरों को डोले पर बैठाकर उल्का देवी मंदिर तक ले जाया गया। इस बार डोले पर देव डांगर अशोक मेहता, रिंकू मेहता बैठे, जबकि हरीश मेहता, किशन मेहता पर देवी का अवतरण हुआ। ढोल-नगाड़ों के बीच जब देवी के डोले को उठाया गया तो जयकारों की गूंज होने लगी।
विज्ञापन


सेरा गांव में डोलों को तैयार करते समय लोगों ने उन पर फूल और अक्षत बरसाए। उल्का देवी मंदिर तक डोलों को ले जाते समय भक्तों में अपार उत्साह देखा गया। उल्का देवी की इस क्षेत्र में अपार मान्यता है। उल्का देवी मंदिर में हर नवरात्र में विशेष पूजा होती है। अन्य मौकों पर भी मंदिर में पूजा के कार्यक्रम चलते रहते हैं।

गांव के गजेंद्र मेहता, लक्ष्मण सिंह मेहता, पुष्कर मेहता, कवींद्र मेहता, दीपक मेहता, लाल सिंह मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रेम सिंह आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती भी कार्यक्रम में मौजूद थे। देर शाम तक यह आयोजन चलता रहा। सेरा से सटे खड़कोट, घंटाकरण, मुख्य बाजार से भी लोग डोला यात्रा देखने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें