फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थियेटर में जीजीआईसी की छात्राओं को पहला स्थान

Thu, 05 Oct 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कला महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त जीजीआईसी की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमसा के तहत यहां एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में आयोजित जिला स्तरीय कला महोत्सव में गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने थियेटर में पहला स्थान प्राप्त किया। नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ऐंचोली, संगीत में कस्तूरबा गांधी विद्यालय गंगोलीहाट और चित्रकला में राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली ने महोत्सव का शुभारंभ किया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक जनार्दन उप्रेती, सुरेश सुरीला, कै. दीवान सिंह वल्दिया, हेमराज बिष्ट, गीता वर्मा, गौतम देव, सावन कुमार, ज्योति महादेवन और निवेदिया लोहिया थे।

रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता कराई गई। 20 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जबकि शिक्षक भास्करानंद जोशी, रेनू कुंवर, कमलेश उपाध्याय, संजय जोशी, गणेश चंद, धर्मेंद्र बोरा, लक्ष्मी वल्दिया, तर्जनी उपाध्याय, आशा बोरा ने सहयोग दिया। जिले की टीम ने पिछले वर्ष राज्य स्तर के कला महोत्सव में पहला स्थान पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें