फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोध किया है। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्मचारी जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां से नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने, शासन की ओर से सचिवालय संघ उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई समाप्त करने, विवादित सीधी भर्ती का रोस्टर, चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति एवं महंगाई भत्ता और एक दिन के वेतन कटौती के मुद्दे को वापस लेने की मांग की।
उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विजेंद्र लुंठी, प्रवीण रावल, प्रदीप भट्ट ,सौरभ चंद, केएस अधिकारी, इं. प्रकाश जोशी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें