फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय और सरकार के साथ आदान प्रदान गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था ने समुदाय और सरकार के बीच आदान-प्रदान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें छह गांवों की 30 महिलाओं ने भाग लिया। गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

धारचूला पंचायत घर में गोष्ठी का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि यह गोष्ठी सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का जरिया है। उन्होंने मनरेगा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारियां दीं।
इस दौरान तल्लागांव, बलुवाकोट, गोठी, कालिका, तोली, मठखन्ना, देवल, देहात की महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। गोष्ठी में गीता देवी, रूपा देवी, देवकी देवी, खद्योत कुमार ओझा, धर्मेंद्र सिंह ग्वाल, ज्योति बसेड़ा, जगदीश सिंह ग्वाल, गोविंद सिंह बौनाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें