फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरारी से हो रहा राशन का ढुलान

Sat, 08 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
गरारी से गोरीपार को ले जाया जा रहा राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरीपार जाने के लिए बसंतकोट के पास लगाई गई गरारी से राशन का ढुलान किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति जताई है। कहा कि यह गरारी सिर्फ लोगों की आवाजाही के लिए लगाई गई है, यदि इससे ज्यादा भार वाली राशन की बोरियों को आर-पार कराया गया तो यह किसी भी समय टूट सकती है और लोगों की आवाजाही में दिक्कत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


2013 में आई आपदा के समय गोरीपार जाने के लिए बना झूलापुल बह गया था। सरकार और लोनिवि ने इस स्थान पर नया पुल तो नहीं बनाया, लेकिन लोगों की आवाजाही के लिए गरारी लगा दी। यह गरारी कई बार खराब भी हो चुकी है और इसे किसी तरह मरम्मत कर आवाजाही के लायक बनाया गया है। गोरीपार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राशन ढुलान के लिए ठेकेदार को घोड़ों का उपयोग करना है, इसी का उन्हें भुगतान हुआ है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। गोरीपार निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह नेगी ने कहा कि यदि ज्यादा भार वाले राशन के बोरे गरारी से ले जाए गए तो यह टूट सकती है और गोरीपार की 3000 आबादी के सामने आवागमन की समस्या पैदा हो जाएगी।

पिछले दिनों जब लोगों ने गोरीपार जाने वाली गरारी की खराब हालत को लेकर आवाज उठाई थी तब एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने लोनिवि को आदेश दिया था कि एक हेल्पर की गरारी के पास तैनाती की जाए लेकिन इसका पालन भी नहीं किया गया। अब लोग गरारी को भी खतरा होने को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें